
पाली (आई.बी.एन – 24) डी ए वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, सैला के विद्यार्थियों ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा-10वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है.
विद्यालय के छात्र/छात्राओं ने विभिन्न विषयों में उच्च अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस संस्था से प्रथम स्थान: समर्थ सिंह 91.2%,द्वितीय स्थान प्रिया पाण्डेय – 90.2%,तृतीय स्थान: लक्ष्य सोनकर – 87.8%,चतुर्थ अराध्या जायसवाल 87.2%,पंचम अनिकेत कुमार भावनानी – 86.2%,इसके अतिरिक्त कई विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्टता का परिचय दिया है.विद्यालय की प्राचार्या श्रीमति विधु शर्मा ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता अनुशासन, निरंतर प्रयास और सकारात्मक दृष्टिकोण का परिणाम है। उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों का भी आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से यह उपलब्धि संभव हो पाई.