क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

पाली में पत्रकार सम्मेलन: शिक्षा और समाज सेवा के लिए शिक्षक सुनील जायसवाल हुए सम्मानित।

Oplus_131072

पाली (आई.बी.एन -24)शिक्षा में नवाचार,समाज सेवा,महिलाओं का सम्मान,कोरोना जैसे महामारी में जान जोखिम में डालने जैसे कार्य के साथ-साथ,सरकारी स्कूल को अलग पहचान दिलाकर,विभिन्न राष्ट्रीय तथा प्रादेशिक उपलब्धि के अलावा जिला ब्लॉक ग्राम में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के कारण आज प्राशा रंगोले के प्रधान पाठक सुनील जायसवाल को छत्तीसगढ़ सदभाव पत्रकार संघ द्वारा पुष्प माला तथा स्मृति चिन्ह से अलंकृत करते हुए अभ्यागत अतिथियों द्वारा शुभकामनाएं,व बधाई सन्देश प्रेषित की गयी।सदभाव पत्रकार संघ द्वारा आयोजित महासम्मेलन केवल एक कार्यक्रम नहीं,बल्कि समाज के उन अनदेखे और समर्पित कर्मयोगियों के प्रति कृतज्ञता का भव्य उत्सव था,जिन्होंने अपने अथक परिश्रम,निष्ठा और सेवाभाव से समाज को नई दिशा दी है।
पाली तानाखार विधायक महोदय,सांसद प्रतिनिधि महोदय,जिला सदस्य,जनपद सदस्य,पूर्व विधायक प्रतिनिधि तथा विभिन्न समाचार पत्रों के दिग्गजों की उपस्थिति मे गौसेवकों,खिलाडियों,पत्रकारिता से जुड़े समर्पित लोगों को भी सम्मानित कर यह महासम्मेलन एक ऐसा सजीव मंच बना,जहाँ सम्मान के साथ-साथ प्रेरणा, सहयोग और सामाजिक एकता की भावना ने एक नई ऊर्जा का संचार किया,जो आने वाले समय में समाज निर्माण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
मंगल भवन सभागार में असंख्य बुद्धजीवियों से सुसज्जित सदभाव पत्रकार महासम्मेलन सम्मान नहीं,बल्कि समर्पण और सेवा की सच्ची पहचान का उत्सव था।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!