क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

राशन वितरण घोटाला : महिला जागृति स्व सहायता समूह पटपरा पर गबन का आरोप, दुकान का अनुबंध रद्द।

कोरबा (आई.बी.एन -24) पाली विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत पटपरा में शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालन में बड़ा घोटाला सामने आया है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी पाली द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है कि हल्का पटवारी ने 30 मार्च 2026 को एक आकस्मिक जांच की, जिसमें पाया गया कि महिला जागृति स्व सहायता समूह भोड़कछार पटपरा द्वारा राशन कार्ड धारियों को चावल का वितरण नहीं किया गया।

जांच में यह भी खुलासा हुआ कि संचालक समूह ने 562 राशन कार्ड धारियों में से लगभग 140 से 150 कार्डधारियों को चावल, शक्कर और चना का वितरण नहीं किया। इस गंभीर अनियमितता के कारण समूह पर पीडीएस राशन सामग्री के व्यपवर्तन (गबन) का आरोप लगाया गया है।

अधिकारियों ने अपने आदेश में कहा कि इस अनियमितता के लिए महिला जागृति स्व सहायता समूह को दोषी पाया गया है। परिणामस्वरूप, पूर्व में जारी कार्यलयीन आबंटन आदेश एवं उचित मूल्य दुकान संचालन संबंधी प्राधिकार पत्र को रद्द कर दिया गया है। साथ ही, समूह द्वारा पूर्व में जमा करायी गई संपूर्ण प्रतिभूति राशि को शासन के पक्ष में समपहूत किया जाता है।

नई व्यवस्था के तहत, शासकीय उचित मूल्य की दुकान, ग्राम पंचायत पटपरा, आई.डी. क्रमांक 552004012 को आगामी आदेश तक अस्थायी तौर पर ग्राम पंचायत पटपरा को आबंटित किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और इसका मुख्य उद्देश्य राशन कार्ड हितग्राहियों को पीडीएस राशन सामग्री की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

 

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!