
सूरजपुर (आई.बी.एन -24)छत्तीसगढ़ में समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करने वाली संगठन जन चिंतक मंच जोकि गैर राजनीतिक संगठन हैअब सूरजपुर जिले में भी जिला इकाई कार्यकारिणी कि लगभग तैयारी कर चुकी है , गौरतलब है कि सूरजपुर जिले के ग्राम पंचायत डॉडकरवा के निवासी मोहन दास महंत जी को दिनांक: 30 /03/2026 में जिला सूरजपुर का जिला संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संगठन जन चिंतक मंच के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व संभाग संयोजक सुकृत दास मानिकपुरी द्वारा प्रदेश संगठन महाप्रमुख अरुण कुमार सरकार के अनुशंसा पर जिला संगठन मंत्री नियुक्त की गई है और यह दावा किया जा रहा है कि बहुत जल्दी जिले की कार्यकारिणी के अन्य पदों को भी बहुत जल्दी मनोनीत कर भरा जाना है।
आपको बता दे की वर्तमान में जन चिंतक मंच छत्तीसगढ़ के कई जिलो में जैसे कोरबा, रायगढ़, जांजगीर, सारंगढ़,सकती, रायपुर, दुर्ग, बालोद, बिलासपुर आदि कई जिलों में सामाजिक मुद्दों पर खड़ी होती हुई दिखाई देती है। यह संगठन समाजवादी और राष्ट्रवादी विचारधाराओं का एक मिला-जुला संगम के रूप में देखने को मिलता है। राष्ट्र को उज्जवल भारत बनाने के लक्ष्य लेकर चलने वाली यह संगठन अक्सर राष्ट्रहित के मुद्दों पर तथा सामाजिक विषयों पर पुरजोर खड़ी हुई रहती है एवं गरीबों तथा लाचारों के साथ हमेशा न्याय के लिए कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाली यह संगठन अब सूरजपुर में भी गरजते व बरसते हुए दिखेगी। विगत कुछ वर्षों में राष्ट्रीय मुद्दों पर और छत्तीसगढ़ प्रदेश के कई मुद्दों पर जन चिंतक मंच मुखरता के साथ दिखाई दी है। चाहे वह वृक्षारोपण का कार्यक्रम हो या शहरी क्षेत्र में प्लांटों से उत्पन्न राखड़ के विरुद्ध अभियान हो हर एक मामले में जन चिंतक मंच आगे रही है।
जन चिंतक मंच के नवनियुक्त जिला संगठन मंत्री मोहन दास महंत जी का कहना है कि संगठन के मार्ग में चलते हुए सूरजपुर की चाहे वह जल जंगल जमीन हो या छत्तीसगढ़ के संस्कृत विषय हो हर एक विषय में जन चिंतक मंच सेवा करता हुआ दिखाई देगा।