क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

कटघोरा में जेल प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से जेल में परिरुद्ध बंदियों के स्वास्थ्य की जांच हेतु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

संवाददाता : ममता यादव।

कटघोरा (आई.बी.एन-24 न्यूज़ एजेंसी) आज दिनांक 28/03/2026 को उपजेल कटघोरा में जेल प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से जेल में परिरुद्ध बंदियों के स्वास्थ्य की जांच हेतु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें बंदियों का सामान्य , दांत एवं आंख की जांच/ उपचार किया गया।

जेल में नए प्रवेश बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं एचआईवी जांच भी किया गया। स्वास्थ्य शिविर में कुल 68 बंदी लाभान्वित हुए।शिविर में निम्न अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।
1. डॉक्टर तृप्ति दिनेश नाग (दंत चिकित्सक)
2. अन्नपूर्णा कश्यप (नेत्र सहायक अधिकारी)
3. डॉ राजकुमार यादव ( आर. एम. ए.)
4. नूतन साहू ( लैब टेक्नीशियन)
5. अमृत जगत ( आई. सी. टी. सी. काउंसलर)
6. राज कुमार पटेल ( दंत सहायक)
7. शैलेन्द्र कुमार केला ( फार्मासिस्ट उप जेल कटघोरा)

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!