Uncategorized

कटघोरा : डुडगा में श्रीमद् देवी भागवत कथा का भव्य आयोजन: 19 मार्च से 26 मार्च तक चलेगा महोत्सव।

न्यूज एजेंसी कटघोरा (आई.बी.एन -24) कटघोरा के निकट ग्राम डुडगा में डिक्सेना परिवार द्वारा 19 मार्च से 26 मार्च तक श्रीमद् देवी भागवत कथा महोत्सव का आयोजन किया गया है. इस कथा में व्यास पीठ को सुप्रसिध्द कथा वाचक पंडित श्री नारायण महाराज राधे निकुंज गोधाम जनगिरी भिलाई सुशोभित करेंगे. जिनके मुखारविंद से माता के विविध स्वरूपों और कथा का श्रवण कराया जाएगा।

उक्त कार्यक्रम 19 मार्च को भव्य कलश यात्रा, वेदी पूजन घट स्थापना के साथ आरंभ होगा और 26 मार्च को यज्ञ हवन पूर्णहती के साथ समापन होगा. कथा प्रतिदिन दोपहर 3 से शाम 6:00 बजे तक आयोजित किया गया है.

आयोजक परिवार द्वारा समस्त श्रद्धालू श्रोताओं से उक्त कथा का अधिकाधिक संख्या में रस पान करने आमंत्रित किया गया है. इस अवसर पर डिक्सेना परिवार के सदस्यों ने सभी से आग्रह किया है कि वे इस भव्य आयोजन में शामिल होकर माता की कृपा प्राप्त करें।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!