Uncategorized

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री: प्रकृति का संरक्षण हमारी परंपरा और जिम्मेदारी।

हरित शिखर सम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गिनाई राज्य की उपलब्धियां

रायपुर (आई.बी.एन -24) न्यूज एजेंसी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण हमारी परंपरा और जिम्मेदारी दोनों है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ ग्रीन इकोनॉमी के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है और सरकार सतत विकास, स्वच्छ ऊर्जा और हरित पहल के माध्यम से भविष्य की पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और समृद्ध पर्यावरण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ का लगभग 44 प्रतिशत क्षेत्र वनों से आच्छादित है और सरकार ने वृक्षों को सरना (देवता) के रूप में पूजा करने की परंपरा को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए हैं। उन्होंने बताया कि राज्य की नई औद्योगिक नीति में हरित पहल पर विशेष जोर दिया गया है और इस दिशा में कार्य करने वाले उद्योगों को विशेष रियायतें भी दी जा रही हैं।

सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने सम्मेलन में प्रस्तुत शोधों के संकलन पर आधारित पुस्तक ‘एब्स्ट्रेक्ट’ का विमोचन किया और बताया कि छत्तीसगढ़ ने संयुक्त वन एवं वृक्ष आवरण वृद्धि के मामले में देश में पहला स्थान हासिल किया है।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!