विकासखंड पाली में स्वास्थ्य पंचायत सम्मेलन सम्पन्न…मितानिन स्वास्थ्य विभाग का रीढ़ – विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम ।
मितानिनो का कार्य सराहनीय-पवन सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष।

पाली/कोरबा (आई.बी.एन -24) न्यूज एजेंसी ।पाली विकासखंड में ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समिति के तत्वावधान में स्वास्थ्य पंचायत सम्मेलन का आयोजन सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में बड़ी संख्या में मितानिन बहनों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं पंचायत प्रतिनिधियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।
कार्यक्रम में विधायक तुलेश्वर सिंह, डॉ. पवन सिंह (जिला पंचायत अध्यक्ष), राजेश यादव (प्रदेश सह-संयोजक, प्रदेश मितानिन संघ), संभाग प्रभारी सत्यप्रकाश साहू, सुश्री वंदना गुप्ता, बीएओ सराफ जी, कुलदीप सिंह मरकाम (विधायक प्रतिनिधि), चंद्रभान सिंह टेकाम तथा जगत नेताम की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का भूमिका सत्य प्रकाश साहू ने रखा।सम्मेलन में विधायक श्री मरकाम ने कहा मितानिन बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। जिलापंचायत अध्यक्ष पवन सिंह ने कहा मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने, गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच, बच्चों के टीकाकरण, कुपोषण से मुक्ति तथा स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। प्रदेश सह संयोजक झुग्गी झोपड़ी राजेश यादव ने कहा मितानिनो का कार्य देशहित के लिए सराहनीय है।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर स्वस्थ, स्वच्छ और कुपोषण मुक्त पंचायत बनाने का संकल्प लिया।
आभार व्यक्त सुश्री वंदना गुप्ता ने किया।मंच संचालन विजय कश्यप ने किया। अथिति परिचय सुनीता कंवर ने किया।
कार्यक्रम मे ब्लॉक समन्वयक, सुनीता कंवर, विजय कश्यप, राधेश्याम जी,रमेश कुमार, गायत्री विश्वकर्मा,तरुण जगत, रामशरण राठौर,कांति भोई,उमेश मानिकपुरी, कमला मरकाम,ईश्वर कश्यप, अर्चना वर्मा,राजेंद्र कश्यप,शिव नारायण राठौर,प्रीत राम निषाद,प्रेमलता मानिकपुरी, धीरजा कवर,बिमला कलिहारी, उमा यादव, बिना चौहान,कमला पंथ, रमा मरकाम शरद डिक्सेना राम लाल, अरुणा नेटी आदि प्रेरक सहित मितानिन बहनें, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी, महिला बाल विकास के अधिकारी, सरपंच उपस्थित थे।