Uncategorized

फर्जी CID अधिकारी गिरफ्तार: स्कॉर्पियो पर बोर्ड लगाकर दिखाता था धौंस।

धमतरी (आई. बी. एन -24) न्यूज एजेंसी।छत्तीसगढ़ में फर्जी CID अधिकारी गिरफ्तार, स्कार्पियो पर बोर्ड लगाकर दिखाता था धौंस,,,, छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में असामाजिक तत्वों पर सख्त निगरानी के बीच धमतरी पुलिस ने फर्जी पहचान के सहारे खुद को जांच एजेंसी का अधिकारी बताकर रौब झाड़ने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपनी स्कॉर्पियो में ‘NATIONAL CRIME CONTROL ORG.’ का लोगो और ‘VICE PRESIDENT C.G. NATIONAL CRIME CONTROL ORG. ALL INDIA’ लिखी प्लेट लगाकर घूम रहा था और खुद को सीआईडी अधिकारी बताकर आमजन को प्रभावित कर रहा था।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चल रही सतत निगरानी के तहत 21 फरवरी को मुखबिर से सूचना मिली कि, आमातालाब रोड स्थित श्रद्धा वेल्डिंग दुकान के पास एक व्यक्ति वाहन में संदिग्ध बोर्ड लगाकर खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और विधिवत गवाहों की उपस्थिति में जांच की। आरोपी कांकेर का है निवासी
जांच के दौरान वाहन के डैशबोर्ड पर संबंधित संगठन का लोगो और पदनाम प्रदर्शित बोर्ड मिला। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम टिकेश्वर नरेटी 28 वर्ष निवासी ग्राम डांगरा, थाना दुर्गकोंदल, जिला उत्तर बस्तर कांकेर बताया। उसके पास से ‘CRIME INVESTIGATION DEPARTMENT’ और ‘CRIME INVESTIGATION DETECTIVE’ अंकित दो आईडी कार्ड बरामद हुए, जिनमें स्वयं को ‘National Officer’ दर्शाया गया था।टोल टैक्स से बचने के लिए करता था इस्तेमाल
विधिवत नोटिस दिए जाने पर आरोपी कोई वैध नियुक्ति पत्र, प्रशिक्षण प्रमाणपत्र या अधिकृत आदेश प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि, सितंबर 2025 में कथित व्यक्तियों के माध्यम से फर्जी आईडी कार्ड बनवाए और ऑनलाइन भुगतान कर उनकी वैलिडिटी बढ़ाता रहा। वह इन कार्डों और बोर्ड का उपयोग टोल टैक्स से बचने और विभिन्न स्थानों पर प्रभाव जमाने के लिए करता था। पुलिस ने जब्त किया ये सामान
गौरतलब है कि, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 02 फर्जी आईडी कार्ड, 01 ‘NATIONAL CRIME CONTROL ORG.’ लिखा बोर्ड, 01 महिंद्रा स्कॉर्पियो (CG 05 AU 6136), 01 iPhone 11 Pro (जियो सिम सहित) और 01 सैमसंग M12 (जियो एवं बीएसएनएल सिम सहित) जब्त किया है।
21 फरवरी को आरोपी गिरफ्तार
आपको बता दें कि, आरोपी द्वारा फर्जी पहचान बनाकर स्वयं को सरकारी/जांच एजेंसी का अधिकारी बताकर आमजन को भ्रमित करने और अवैध लाभ लेने का प्रयास पाया गया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर 21 फरवरी को रात 10 बजे आरोपी को गिरफ्तार कर थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध का बीएनएस में मामला दर्ज किया गया। बाद में उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!