Uncategorized

रायपुर : अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, पिस्टल और खाली मैगजीन बरामद।

Oplus_16908288

रायपुर(आई.बी.एन -24) राजधानी के रायपुर स्थित पंडरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल और खाली मैगजीन बरामद की गई है। मामले में पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, 15 फरवरी को पुलिस को सूचना मिली थी कि पंडरी इलाके के भिक्षुक केंद्र के पास एक युवक संदिग्ध हालत में पिस्टल लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बताए गए हुलिए के आधार पर युवक को घेराबंदी कर पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से एक पिस्टल और खाली मैगजीन बरामद हुई।

उत्तर जोन पुलिस उपायुक्त मयंक गुर्जर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान पुरानी बस्ती निवासी नंदू शर्मा के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने दावा किया कि उसे पिस्टल कचरे के ढेर में मिली थी, जिसे वह अपने पास रखे हुए था।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी आदतन अपराधी है और पूर्व में हत्या व मारपीट जैसे गंभीर मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि बरामद हथियार कहां से आया और इसके पीछे कोई आपराधिक साजिश तो नहीं थी।

फिलहाल आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए प्रस्तुत किया जा रहा है। पंडरी थाना पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!