
संवाददाता – तामेश्वर महंत
KORBA BREAKING (IBN-24 NEWS)”एक पेड़ माँ के नाम”अभियान के तहत बीते शुक्रवार दिनांक 26 सितम्बर 2025 कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल परिसर गेवरा, विकासखंड कटघोरा, जिला- कोरबा के स्कूल मे क्षेत्र के भाजपा के कार्यकर्ताओ ने स्कूली बच्चों व स्कूल के शिक्षकों के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया। जिसमें मुख्यतः – आम, नीम, अमरुद,आंवला, पीपल, जैसे सैकड़ो छायादार व फलदार वृक्ष लगाए है।
इस दौरान हाई स्कूल के प्रधानाचार्य जी.एस.कंवर ने कहा : स्कूल में वृक्षारोपण एक पर्यावरण जागरूकता अभियान है जिसमें छात्र और शिक्षक मिलकर पेड़ लगाते हैं, पर्यावरण के महत्व को समझते हैं और धरती को हरा-भरा बनाने का संकल्प लेते हैं. इन अभियानों से स्वच्छ हवा मिलती है, छात्र प्रकृति से जुड़ते हैं, और उनमें पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित होती है, जो उनके समग्र विकास के लिए अति महत्वपूर्ण है।और पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए केंद्र सरकार के द्वारा जो यह अभियान चलाया जा रहा है “एक पेड़ माँ के नाम” बहुत ही बड़ा महाअभियान है, इसके लिए विद्यालय परिवार की ओर से बहुत बहुत आभार।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि वर्तमान में बारिश की कमी का मुख्य कारण हरियाली का अभाव है। प्रकृति का संतुलन बिगड़ गया है, जिससे कुछ क्षेत्रों में अत्यधिक वर्षा होती है, जबकि कुछ क्षेत्र सूखे की चपेट में हैं।
उन्होंने सभी से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाना चाहिए
इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से प्रधानाचार्य जी.एस.कंवर , एस. एल. सोनी(शिक्षक) व भाजपा के सालिक राम दुबे (उपाध्यक्ष मंडल),अभिलाष यादव, रावेन्द्र पटेल, क्षेत्र के गौ सेवक तामेश महंत(समाज सेवक) व स्कूल के सैकड़ो बच्चे उपस्थित रहे।
आपको बता दें कि, सभी नागरिकों को MyBharat पोर्टल के माध्यम से 2025 के लिए एक पेड़ माँ के नाम (EPMKN) अभियान में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। विश्व पर्यावरण दिवस 2024 पर शुरू किए गए इस अभियान का उद्देश्य मातृत्व का सम्मान करना और पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा देना है। इस महाअभियान के तहत अब तक 140 करोड़ से अधिक वृक्षारोपण किए जा चुके हैं।