श्री कृष्ण जन्माष्टमी हर्षोल्लास के साथ मनाया ग्रा.भा. सरस्वती शिशु मंदिर उच्च. माध्यमिक विद्यालय बांकी मोंगरा में।

बांकी मोंगरा(आई.बी.एन -24) कोरबा जिला अंतर्गत संचालित ग्रा.भा. सरस्वती शिशु मंदिर उच्च. माध्यमिक विधालय बांकी मोंगरा के प्रांगण मे बढ़े ही धूम धाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव का कार्य कर्म विद्यालय के सारे बच्चों को श्री कृष्णा और राधा रानी के भेस मे साज सज्जा कर पूजा अर्चना कर कृष्ण राधा के बचपन को याद कर सारे बच्चों मे वही रूप देखने को मिला वही बच्चों को मटकी फोड़ का कार्यक्रम व माखन मटके को फोड़ कर भगवान श्री कृष्ण कैसे खाते थे बताया गया व सांस्कृतिक कार्यक्रम कर बच्चों की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अभिभावक व विद्यालय के गुरुजनो ने बढ़ी संख्या मे इस जन्मोत्सव को बढ़े ही धूम धाम से और बढ़े सहज़ सुन्दर से मनाया।
