
प्रदेश अध्यक्ष श्री आकाश शर्मा बिहार दौरा जाते समय अल्प प्रवास पर रुके पाली रेस्ट हाउस कार्यकर्ताओं में भरा जोश।
पाली (आई.बी.एन -24) कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री आकाश शर्मा का बिहार दौरा जाते समय अल्प प्रवास पर कुछ समय पाली रेस्ट हाउस में रुके कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा का भव्य स्वागत किया, चर्चा परिचर्चा के दौरान कांग्रेस पार्टी के मजबूती के लिए पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों से संगठन मजबूती के लिए रूप रेखा तैयार किया और संगठन मजबूती की रणनीति समझाई गई, उन्होंने पार्टी के विचारधारा और लड़ाई को घर- घर तक पहुंचाने का निर्देश दिया।

कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन की अपनी मुहिम में ब्लाक स्तर एवं बूथ स्तर पर पार्टी की मजबूती के लिए कवायद शुरू की है उस दिशा में पहला औपचारिक कदम शनिवार को पाली रेस्ट हाउस की बैठक में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों को समझाया पार्टी की कुशल और सशक्त करने की दिशा में रोड़मैप सामने रखा उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अंकित पाल, लक्ष्मीकांत तंवर प्रदेश महासचिव, दिनेश कुमार मानिकपुरी युवा कांग्रेस अध्यक्ष पाली, प्रशांत मिश्रा प्रदेश महासचिव, कौशल नेटी जिला पंचायत सदस्य कोरबा, रवि कश्यप सांसद प्रतिनिधि कृषि, अजय प्रजापति विधानसभा महासचिव, अजय सैनी सांसद प्रतिनिधि जनपद, दुर्गेश महंत, शिवा जायसवाल, बंसी दास, जय सिंह कमरों उपाध्यक्ष, इंद्रजीत महासचिव, प्रमोद महासचिव, राजा यादव सचिव, धनंजय यादव, कपिल पटेल, ओम कौशिक, दद्दू पटेल, घनश्याम शुक्ला, अनुराग दास, अनुराग सिंह, समीर दास, रामदयाल पटेल, चंद्रशेखर सोनी, साहिल दास, सुदर्शन दास,अभिषेक प्रजापति, संजय पटेल, सौरभ दास, रामगोपाल नेताम, दुर्गेश सहित अन्य लोग उपस्थित थे।