क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

कोरबा : अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन ने हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस।

 

कोरबा (आई.बी.एन -24)राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्र दिवस हर्ष उल्लास के साथ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन ने स्वतंत्रता दिवस मनाया, इस अवसर के उपलक्ष मे कोरबा जिले के अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के महिला प्रदेश सचिव संगीता देवांगन एवं प्रदेश सह सचिव अमोल दास महंत ने सर्व प्रथम स्वतंत्रता सेनानियों की तैलीय चित्र में पुष्प माला अर्पित कर भारत माता की पूजा अर्चना दीप प्रज्वलित किया, राष्ट्रगान गाया , तत्पश्चात सभी के द्वारा भारत माता की जय- जय कार नारे उदघोष कर , राष्ट्रीय ध्वज को मुख्यअतिथि महिला प्रदेश सचिव संगीता देवांगन द्वारा ध्वजवा रोपण किया गया।

इस अवसर पर जिले के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी और सदस्यगण मुख्य रूप से शिव कुमारी साहू, महादेवा साहू, गोपाल सिदार, संत कुमार शर्मा, छोटे लाल साहू, सहित अन्य क्षेत्रवासी उपस्थित थे, सभी ने देश के वीर जवानों की नम आंखों से याद किया उनके द्वारा दी गई बलिदान को याद किया, और मुख्यअतिथि संगीता देवांगन ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!