क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

जन चिंतक मंच द्वारा चलाया जाएगा वृक्षारोपण अभियान।

कोरबा (आई.बी.एन -24) हसदेव जंगल की वृक्षों की कटाई को देखते हुए।
जन चिंतक मंच के प्रदेश कमेटी द्वारा लिए गए निर्णय अनुसार, छत्तीसगढ़ प्रदेश भर में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया जाना है। जिसकी घोषणा जन चिंतक मंच की अध्यक्ष एंजेलिना सरकार व सचिव युगल पुजारी तथा कोषाध्यक्ष यशवंत कुमार द्वारा किया गया है।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि, यह कार्यक्रम 12 जुन से कर 12 अगस्त तक यह अभियान छत्तीसगढ़ के कोने-कोने में चलाया जाना है। जिसकी शुरुआत प्रदेश कार्य समिति के सदस्य धर्मेंद्र साहू द्वारा रायपुर जिले से शुरुआत की जाएगी। इस कार्यक्रम के तहत छत्तीसगढ़ में जन चिंतक मंच के सहयोगी व कार्यकर्ताओं द्वारा गांव-गांव व शहर आदि में आम जनता से वृक्षारोपण के लिए निवेदन करेंगे तथा खुद जन चिंतक मंच अपने नगर इकाई व जिला इकाई तथा प्रदेश इकाई में भी वृक्ष लगाने का कार्य करने जा रही है।

जन चिंतक मंच यह मानता है कि, हसदेव जंगल कटने से छत्तीसगढ़ व पूरे देश के पर्यावरण की क्षति हो रही है। संगठन महा प्रमुख अरुण कुमार सरकार की माने तो मंच के इस कदम को उठाने से प्रदेश की पर्यावरण को कुछ हद तक राहत मिल सकती है।यह कार्यक्रम सुचारु ढंग से क्रियान्वित हो सके इसके लिए संगठन के कुछ कार्यकर्ता व पदाधिकारी इस अभियान को आगे बढ़ते हुए अन्य जिलों में प्रवास पर रहेंगे, जिसमें प्रमुख रूप से सुकृत दास मानिकपुरी, नेहरू लाल बंजारे, विनोद कुमार केवट, आचार्य एसके भंवर आदि, इस अभियान में श्रमदान करेंगे। संगठन प्रमुख शिव साहू और नोबेंद्र साहू द्वारा इस कार्यक्रम को पर्यावरण के लिए एक अहम अभियान बताया है।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!