छत्तीसगढ़राजनीति

लाखों रुपए गड़बड़ी कर कंपनी के पैसा डकारने वाले अभिषेक भास्कर के विरुद्ध थाने में दी लिखित शिकायत।

संवाददाता : प्रवीण कुमार झा ।

डोंगरगढ़ (आई.बी.एन -24) अभिषेक भास्कर पिता राजकुमार भास्कर निवासी भीम नगर बधियाटोला सेंट पेलोटी स्कुल के पास डोंगरगढ़ थाना डोंगरगढ़ का रहने वाला है। जिसका मोबाइल नंबर 8103781158 है। जो कि हमारे कार्यालय FLEET ON CLICK INDIA PVT. LTD. दिनांक 07/08/2023 से कार्यरत था। जो कि FLIPKART के लिये डिलीवरी करने का कार्य करती है। यहां पर अभिषेक भास्कर को टीम लीडर (मैनेजर) के पद पर कंपनी नें पदस्थ किया था। जहां पर अभिषेक का कार्य ऑफिस मैनेजमेंट को संभालना और सीओडी के पैसों जो कि ग्राहक के द्वारा नगद प्राप्ती होती है, उसे सही तरीके से सीएमएस के माध्यम से कंपनी के खाते में जमा करना था, किंतु पिछले कुछ महिनों से अभिषेक भास्कर के द्वारा यह पैसा समय पर जमा नहीं किया जा रहा था और पुछताछ करने पर सीएमएस जो कि पैसा ले कर कंपनी के खाते में जमा करने का कार्य करती थी उसकी अनुपस्थिति का बहाना कर गुमराह कर रहा था, गुमराह करने के लिये ईमेल के माध्यम से फर्जी अनुपस्थिति दर्शा रहा था। इस प्रकार की लगातार गतिविधियों को देखते हुये कंपनी ने सीएमएस से संपर्क किया और पूछताछ।

Oplus_0
Oplus_0

तब कंपनी को सीएमएस के द्वारा यह पता चला कि वह कंपनी को गुमराह कर रहा है, जबकि सीएमएस के द्वारा भेजा गया ऐजेंट पैसों को कलेक्ट करने के लिये रोज अभिषेक से संपर्क करता था किंतु अभिषेक उसे कुछ ना कुछ बहाना कर पैसा देने से इंकार कर दिया करता था, दुसरी ओर कंपनी को गुमराह कर रहा था। जिसके बाद उसे शक हो गया कि मेरी कंपनी को गड़बड़ी या हेराफेरी के बारे में पता चल गया है। तब उसने एक तत्कालिक स्तिफा मेल के माध्यम से भेज दिया। फिर उसी मेल पर कंपनी के मैनेजर्स का रिप्लाई कर अभिषेक को पूरा हिसाब किताब कर शिपमेंट्स और पैसा का सही तरिके से हिसाब-किताब कर के देने को कहा गया, क्योंकि उसने अपनें दिये गये स्तिफा में यह साफ रुप से 30 अप्रैल तक अंतिम कार्य दिवस दर्शाया था तो उसे बार-बार हिसाब-किताब पूर्ण करके सहीं तरिके से सूपूर्द करने के लिये बोला जा रहा था। जबकि अभिषेक कार्यालय में उपस्थित होना बंद कर दिया था और जब-जब उसे उपस्थित होकर हिसाब करने के लिये बोला जा रहा था तो कुछ जरुरी कार्य बताकर दिनों को टाल रहा था, अभिषेक की इस प्रकार की टालमटोल को देखते हुये कंपनी नें कार्यालय में जांच-पड़ताल के लिये रिजनल मैनेजर दिनांक 29/04/2025 को भेजा। रिजनल मैनेजर के द्वारा अभिषेक को कार्यालय बुलाने पर वह अलग-अलग तरिके का बहाना बताकर कार्यालय आने से इंकार कर दिया फिर रिजनल मैनेजर की जांच पड़ताल के बाद यह पाया गया कि 693735 रुपये (छः लाख तिरानबे हजार सात सौ पैंतीस रुपए) का हिसाब किताब में गड़बड़ी पाया गया। कुछ शिपमेंट्स जो कि FLIPKART में कार्यालय के द्वारा गलत भेजा गया था, यह पाया गया। इन सब के दौरान रिजनल मैनेजर ने अभिषेक से कॉल के माध्यम से संपर्क किया और सारे मामलो के पुष्टि की और कानूनी कार्यवाही करने की चेतावनी दी तब अभिषेक उसी दिन शाम को लगभग 07-08 के बीच ऑफिस पहुंचा तब अभिषेक से रिजनल मैनेजर से बातचीत के दौरान अभिषेक ने यह स्वीकार किया गया कि वहां पैसो का गड़बड़ हुआ है। तब उसने कंपनी से 15 मई तक सारे पैसे लौटाने का वादा किया था और कंपनी से 15 मई तक के समय देने का आग्रह किया था। तब रिजनल मैनेजर नें कंपनी के सीनियर मैनेंजर पुष्कर पांडे को सारा मामला बताया और अभिषेक को 15 मई तक का समय दे दिया गया लेकिन 14 मई को अभिषेक के द्वारा फिर से एक गुमराह करने वाला रेंडम मेल प्राप्त हुआ और जिसमें वह रेंडमली यह बताना चाह रहा है कि वह पैसा डिलीवरी बॉयस के पास है और कार्यालय आकर हिसाब देने से इंकार कर रहा है हमारे द्वारा कॉल करने पर उसका कोई उत्तर नहीं दे रहा, इस सूचना को गंभीरता पूर्वक संज्ञान में लेने एवं हमारे कंपनी की हेराफेरी की गई धनराशि को वापस दिलाने तथा अनावेदक अभिषेक भास्कर के विरुद्ध उचित कार्यवाही करने की लिखित शिकायता थाने में दी गई है।

वर्ज़न……

मामले में डोंगरगढ़ टी.आई. का कहना है कि पैसा की हेरा- फेरी मामले में शिकायतकर्ता प्राप्त हुआ है, जांच जारी है शिकायतकर्ता को बुलाया गया था, और आरोपित व्यक्ति को भी बुलाया गया है पूर्ण दस्तावेज के साथ जैसे ही मामला जांच क्लियर होता है अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया जाएगा।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!