क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

सामान्य प्रेक्षक ने किया उप निर्वाचन वाले क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण।

कोरबा(आई.बी.एन -24)छ.ग. राज्य निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार, मई 2026 में होने वाले नगर पालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम/उप निर्वाचन हेतु जांजगीर-चांपा के अपर कलेक्टर श्री श्रानेन्द्र सिंह ठाकुर को कोरबा जिले का सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।

सामान्य प्रेक्षक श्री ठाकुर ने आज, 19 मई को विकासखण्ड करतला के अंतर्गत उप-निर्वाचन वाले क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम पंचायत लबेद, केराकछार, घांठाद्ववारी व बरकोना (प्रत्येक में 1 पंच पद), सलिहाभांठा (1 सरपंच पद) तथा जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 24 के अंतर्गत उमरेली, अमलडीहा, सुखरीकला और सुखरीखुर्द के मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन किया।

निरीक्षण के दौरान प्रेक्षक ने प्राप्त नाम-निर्देशन पत्रों का बारीकी से अवलोकन किया और संवीक्षा की प्रक्रिया में स्वयं मौजूद रहे। इसके बाद उन्होंने स्ट्रांग रूम, निर्वाचन सामग्री वितरण एवं वापसी स्थल, मतगणना केंद्र तथा मतदान केंद्रों का आयोग के निर्धारित मापदंडों के अनुरूप निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इसके अतिरिक्त, उन्होंने कलेक्टर कार्यालय (स्थानीय निर्वाचन शाखा) कोरबा का भी निरीक्षण कर उप-निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए सभी आवश्यक तैयारियां समय सीमा में पूरी की जाएं।

 

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!