छत्तीसगढ़राजनीति

स्मृति पुस्तकालय योजना को मिली पुस्तकों की सौगात, कोचिंग संचालक ने दी प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की उपयोगी पुस्तकें।

रायपुर (आई.बी.एन – 24)। स्मृति पुस्तकालय योजना के तहत कोचिंग संचालक श्री हरि राम पटेल ने जिला प्रशासन को विभिन्न प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं से संबंधित उपयोगी पुस्तकें भेंट की। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने पुस्तकें ग्रहण कर उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा एवं कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिले में संचालित योजना से विद्यार्थियों को अध्ययन के बेहतर संसाधन उपलब्ध हो रहे हैं।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!