छत्तीसगढ़

संवेदनशीलता दिखाते हुए ऐतिहासिक फैसले के लिए सूबे के मुख्या का मो. न्याज नूर आरबी ने जताया आभार।

कोरबा (आई.बी.एन -24) भाजपा जिला सह संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ मो. न्याज नूर आरबी ने छ.ग. में सुशासन स्थापित करने की सोच लेकर कार्य करने वाले मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी ने किसानों की धान खरीदी की तारीख बढ़ाते हुए अपने संवेदनशीलता का परिचय देने हेतु आभार जताया है।

अब नए निर्देश के तहत धान खरीदी की अंतिम तिथि 4 फरवरी तक बढ़ाई गई है।

विदित हो कि पिछले सप्ताह ही श्री आरबी ने सूबे के मुख्या को जिला प्रशासन के माध्यम से पत्र भेजकर किसानों के धान खरीदी में हो रही समस्या से लेकर मार्कफेड के डीएमओ के अत्यंत लापरवाहीपूर्ण रवैए के कारण धान उठाव एवं सहकारी सोसायटी के कर्मियों को हो रही समस्याओं से अवगत कराते हुए व्यवस्थाओं में सुधार एवं राहत की मांग की थी।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में पहली बार शासकीय अवकाश शनिवार एवम रविवार को भी धान खरीदी की जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किसानों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए अपनी संवेदनशीलता प्रदर्शित करते हुए बंपर धान खरीदी के बाद भी धान खरीदी की अंतिम तिथि को 4 फरवरी रविवार तक बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!