छत्तीसगढ़राजनीति

बिना अनुमति सागौन पेंड को एसईसीएल कर्मी ने काटा वन विभाग मौन।

पीएम नरेन्द्र मोदी जी का एक पेड़ मां के नाम को पलीता लगा रहा है एसईसीएल कर्मी।

कटघोरा (आई. बी. एन -24) कटघोरा विकास खण्ड के अंतर्गत ग्राम बिंझरी के ममता चौहान नामक महिला के बाड़ी से जगमोहन कँवर नामक व्यक्ति के द्वारा सागौन, नीबू,अमरूद, संतरा सहित विभिन्न पेड़ो को काट दिया गया है जिसका शिकायत वनमंत्री केदार कश्यप, प्रभारी मंत्री व मुख्यमंत्री अरुण साव,जिला कलेक्टर, वन मण्डल अधिकारी कटघोरा, एस डी एम सहित भाजपा प्रदेश कार्यक्रम योजना प्रभारी राजेश यादव से कार्यवाही व मुआवजा दिलाने के लिए गुहार लगाई है।
हितग्राही ने बताया है कि उनके बाड़ी का सागौन,अमरूद,संतरा,नींबू आदि पेड़ों को डोकरी खार निवासी जगमोहन सिंह कँवर एस ई सी एल कर्मचारी द्वारा बिना अनुमति के काट दिया गया है।उपरोक्त संदर्भ में वन विभाग के कर्मचारी श्री रात्रे जी को फोन से अवगत कराया गया था लेकिन उनके द्वारा किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की गई।
ज्ञात हो कि सागौन पेड़ को काटने के लिए वन विभाग से अनुमति लिया जाता है किंतु जगमोहन सिंह द्वारा बिना अनुमति के सागौन पेंड सहित अन्य फलदार वृक्ष को काट दिया गया है जबकि देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक पेड़ मां के नाम लगाने का आह्वान कर रहा है और लोग उनके पग चिन्हों का पालन करते हुए सभी विभाग वृक्ष लग रहा है लेकिन एक एस ई सी एल कर्मचारी द्वारा बहुत सारे वृक्षों को काटा गया। जो बहुत ही निन्दनीय है। सागौन व फलदार पेड़ को काटने वाले के ऊपर कार्यवाही करवाने तथा मुआवजा के लिए सरकार से गुहार लगाई है। देखना यह है कि शासन हितग्राही को किस प्रकार का राहत देती है। यह तो आने वाला समय ही बताएगा फिर हाल हितग्राही के बाड़ी से अनावश्यक पेड़ पौधों को काटने से बहुत दुखी है।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!