Uncategorized

“कबीर धर्मनगर में संत समागम समारोह संपन्न, 4000 श्रद्धालुओं ने नाम-दान प्राप्त किया”।

दामाखेड़ा (आई.बी.एन. -24) सद्गुरु कबीर धनी धर्मदास साहब स्मृति संत समागम समारोह में 4000 से अधिक श्रद्धालुओं ने नाम-दान प्राप्त किया। पंथ श्री हुज़ूर प्रकाशमुनि नाम साहब ने नाम-दान, नाम-सुमिरन और सदाचारमय जीवन की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्होंने बताया कि नाम-सुमिरन ही आत्मिक शांति, जीवन की सार्थकता और प्रभु प्राप्ति का सरल एवं सुलभ मार्ग है। समारोह में श्रद्धालुओं ने सद्गुरु कबीर साहब के सत्य, समता, प्रेम, अहिंसा और भक्ति के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

पंथ श्री के करुणामय वाणी और सारगर्भित आशीर्वचनों से उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। सम्पूर्ण वातावरण भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक चेतना से परिपूर्ण हो गया। नाम-दान के इस पावन प्रसंग ने भक्तों के हृदय में विश्वास, सेवा और मानवता के भाव को और अधिक सुदृढ़ किया।

यह आयोजन न केवल श्रद्धालुओं के जीवन में आध्यात्मिक दिशा प्रदान करने वाला सिद्ध हुआ, बल्कि सद्गुरु कबीर साहब के अमर संदेशों को जन-जन तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम भी बना।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!