क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

राष्ट्रीय स्काउट-गाइड आयोजन में पोंडी उपरोड़ा (कोरबा) के छात्रों की उल्लेखनीय सहभागिता, युवा संसद में कृष्णा साहू का प्रभावशाली उद्बोधन।

पोंडी उपरोड़ा (आई.बी.एन -24) बालोद में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के स्काउट-गाइड कार्यक्रम में कोरबा जिले के पोंडी उपरोड़ा विकासखंड के छात्रों ने सक्रिय सहभागिता निभाकर जिले का मान बढ़ाया। इस आयोजन के अंतर्गत आयोजित युवा संसद (Youth Parliament) कार्यक्रम में पोंडी उपरोड़ा के छात्र कृष्णा साहू ने अपने विचारों का प्रभावशाली उद्बोधन प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित प्रतिनिधियों, स्काउट-गाइड पदाधिकारियों एवं अधिकारियों द्वारा सराहना मिली।

इस राष्ट्रीय मंच पर देश के विभिन्न राज्यों से आए स्काउट-गाइड प्रतिभागियों के बीच पोंडी उपरोड़ा के छात्रों ने अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, बौद्धिक समझ एवं संगठनात्मक दक्षता का उत्कृष्ट परिचय दिया। युवा संसद के दौरान कृष्णा साहू ने लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका, सामाजिक दायित्व एवं राष्ट्र निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सारगर्भित विचार व्यक्त किए।

अपने उद्बोधन के दौरान कृष्णा साहू ने अपनी सफलता का श्रेय *अपनी मां रमा साहू (समाजिक कार्यकर्ता) एवं अपने शिक्षकों को देते हुए उन्हें अपना प्रेरणास्रोत बताया।* उन्होंने कहा कि मां के सामाजिक कार्यों और शिक्षकों के मार्गदर्शन से उन्हें समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की प्रेरणा मिली है।

कार्यक्रम में पोंडी उपरोड़ा क्षेत्र के छात्रों की इस उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया गया है। यह सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा दिखाने के लिए प्रेरित करेगी।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!