छत्तीसगढ़लाइफस्टाइल

नेशनल हाईवे 130 तानाखार पेट्रोल पंप के पास दर्दनाक सड़क हादसा ट्रेलर और बोलेरो में हुई जोरदार भिड़ंत, बोलेरो के उड़े परखच्चे.. दो युवकों सहित मवेशी की हुई मौके पर मौत।

कोरबा (आई.बी.एन. -24) बीती रात कटघोरा से अम्बिकापुर नेशनल हाईवे 130 तानाखार पेट्रोल पंप के पास दर्दनाक सड़क हादसा घटित हुआ। ट्रैलर और बोलेरो की भिड़ंत इतनी जबरजस्त रही कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। इस हाडसे में बोलेरो चालक सहित एक अन्य की मौके पर मौत हो गई वही ट्रेलर की चपेट में एक मवेशी की भी मौत हो गई। इस घटना का सबसे बड़ा कारण सड़क पर बैठे मवेशियों को माना जा रहा है।

प्राप्त जानकारी बोलेरो में सवार दोनों मृतक सगे भाई बताए जा रहे हैं दोनों भरतपुर ( जनकपुर ) से अपने पिता को लेने बिलासपुर जा रहे थे। दोनों मृतक की पहचान ज्ञान दुबे व प्रेम दुबे के रूप में हुई है। फिलहाल चालक का शव बोलेरो में फंसे होने से डायल 112 व एम्बुलेंस की टीम ने रेस्क्यू कर निकाला बाहर। कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों के शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और आगे की कार्यवाही कर रही हैं।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!