छत्तीसगढ़राजनीति

मितानिन नहीं मनाएंगी रक्षाबंधन भाजपा सरकार के वादाखिलाफ़ी के खिलाफ रायपुर में देंगे धरना।

कोरबा (आई.बी.एन -24)  भाई बहन का अटूट प्रेम का त्यौहार रक्षबंधन के पावन अवसर पर तीन सूत्रीय मांगो को लेकर मितानिनों के द्वारा धरना देने के लिए कोरबा जिले के लगभग 3000 से अधिक मितानिन रायपुर में रक्षाबंधन के अवसर पर धरना देने लिए कूच करेंगे।


ज्ञात हो कि भाजपा ने छत्तीसगढ़ में सरकार बनने पर चुनावी घोषणा पत्र 2023 में मोदी की गारंटी के नाम पर वोट मांगकर सरकार बनाया सरकार बनने के बाद मितानिनो से सरकार ने मुख मोड़ लिया जिससे पीड़ित मितानिनो ने सरकार के वादा को याद दिलाते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश के मितानिन कार्यक्रम के लिए जो घोषणा किया गया था जिसमें मितानिन,मितानिन प्रशिक्षक,हेल्प डेस्क फैसिलिटेटर एवं ब्लॉक कोऑडिटर को एनएचएम में शामिल किया जाएगा.मितानिन, मितानिन प्रशिक्षक, हेल्फ डेस्क फैसिलीटेटर, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर के वेतन क्षतिपूर्ति में 50% वृद्धि किया जाएगा, एन एच एम में संविलियन, तथा किसी प्रकार के एनजीओ में काम नहीं करेंगे अर्थात ठेका प्रथा बंद हो. मोदी की गारंटी 2023 चुनावी घोषित पत्र में शामिल किया गया था

किंतु सरकार बनने के बाद दो वर्ष बीतने को है और सरकार इसमें किसी प्रकार कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है यहां यह बताना लाजिमी होगा कि मितानिन को चार-पांच बार बैठाकर संधि वार्ता एन एच एम कार्यालय के अधिकारियो के द्वारा किया गया था किसी भी सक्षम अधिकारी के द्वारा कोई सुध नहीं लिया गया इसलिए संधि वार्ता विफल रहा.क्योंकि सरकार के वादा खिलाफी से नाराज मितानिन रक्षाबंधन के पावन अवसर पर भी हड़ताल पर रहेंगे जो बहुत ही दुर्भाग्य की बात है.
छत्तीसगढ़ के भाजपा सरकार से मितानिनो की टीम लगातार सम्पर्क किया स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से लगातार सम्पर्क किया गया लेकिन बातचीत सफल नहीं हो पाया. सूत्र बताते है कि दिल्ली का एक एनजीओ को मितानिन कार्यक्रम को देने की तैयारी भाजपा सरकार ने कर लिया है जिससे छत्तीसगढ़ के मितानिन भड़क गए है.

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!