
चाकाबुड़ा (आई. बी .एन -24) कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री प्रेमचंद पटेल जी ने ग्राम पंचायत कसाइपाली में कुल 46 लाख रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।
इन कार्यों में डीहपारा में 15 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीसी रोड, कसाइपाली गांव में 20 लाख रुपये की लागत से होने वाले अन्य निर्माण कार्य तथा 11 लाख रुपये की लागत से बनने वाली आंगनबाड़ी भवन शामिल हैं।
विधायक श्री पटेल ने इस अवसर पर कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं, और ग्राम पंचायत स्तर पर मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।इस अवसर पर सरपंच ललितेश प्रताप सिंह,राजेश्यादव, हरिश कश्यप, उपसरपंच – शाखाराम ईश्वर, भोजराम बुधवाराबाई रमला बिसवार भाशा किरण किरण सुन्दरियाबाई’मंडल अध्यक्ष – श्रवणसिंह
विधायक प्रतिनिधि – नरेन कुमार जितेंद्र कुमार जोशी, समरजीत सिंह,समजीत सिंह के रूप में उपस्थित थे।ग्रामवासियों ने विधायक जी का आभार व्यक्त किया और विकास कार्यों के लिए धन्यवाद दिया।