क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

बांकी मोंगरा थाने में अनाचार के आरोपी की गिरफ्तारी नहीं, पीड़िता को परेशान किया जा रहा।

बांकी मोंगरा (आई.बी.एन -24) बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक बीएससी फस्ट इयर की छात्रा के साथ अनाचार का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि पड़ोस गांव में रहने वाले युवक विनोद कश्यप ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया और अब शादी करने से इंकार कर रहा है

आरोपी युवक

पीड़िता ने 12 नवंबर को बांकी मोंगरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पीड़िता का आरोप है कि बांकी मोंगरा पुलिस के प्रधान आरक्षक राजेश कवर उसे समझौता करने के लिए दबाव बना रहे हैं और समझौता नहीं करने पर उसके चरित्र पर लांछन लगा रहे हैं।

पीड़िता ने इस मामले में जिला पुलिस अधीक्षक से लिखित शिकायत की है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!