Uncategorized

स्वास्थ्य पंचायत जन सम्मेलन का आयोजन 02 मार्च को कटघोरा के संस्कृतिक भवन में।

कटघोरा (आई.बी.एन -24) न्यूज एजेंसी। विकास खंड कटघोरा में स्वास्थ्य पंचायत एवं सामुदायिक निगरानी कार्यक्रम के अंतर्गत 02 मार्च 2026, दिन सोमवार को प्रातः 11 बजे से सायं 04 बजे तक सांस्कृतिक भवन कटघोरा में “स्वास्थ्य पंचायत सम्मेलन” का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं विशिष्ट अतिथिगण उपस्थित रहेंगे। सम्मेलन के मुख्य अतिथि के रूप में प्रेमचंद पटेल विधायक कटघोरा उपस्थित रहेंगे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. पवन सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष, निकिता जायसवाल, पवन गर्ग प्रदेश संयोजक पंचायत प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़,जिला पंचायत उपाध्यक्ष, सुश्री रितु चौरसिया, पूर्व महापौर प्रत्याशी नगर निगम कोरबा एवं प्रदेश मंत्री भाजपा, तथा राजेश यादव, प्रदेश सहसंयोजक भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ व मितानिन सह-संयोजक कार्यक्रम उपस्थित रहेंगे।

इस सम्मेलन में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, मितानिन कार्यकर्ताओं की भूमिका, सामुदायिक सहभागिता एवं पंचायत स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने विषय पर चर्चा की जाएगी।

आयोजन समिति द्वारा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, मितानिन बहनों एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की गई है।

स्वास्थ्य पंचायत सम्मेलन समिति, कटघोरा

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!