क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

राष्ट्रीय महामंत्री सौदान सिंह के रायपुर आगमन पर भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ द्वारा भव्य स्वागत।

कोरबा (आई.बी.एन -24) भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री श्री सौदान सिंह के छत्तीसगढ़ आगमन पर रायपुर एयरपोर्ट में उनका गरिमामय एवं आत्मीय स्वागत किया गया। भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के प्रदेश संयोजक संजू नारायण सिंह, सह संयोजक राजेश यादव ने केसरिया अंगवस्त्र पहनाकर तथा नमस्कार के माध्यम से उनका भव्य अभिनंदन किया।

इस अवसर पर संजू नारायण व राजेश यादव ने श्री सौदान सिंह को छत्तीसगढ़ में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता तथा झुग्गी-झोपड़ी में निवासरत गरीब, श्रमिक, वंचित और शोषित वर्ग के कल्याण हेतु भाजपा द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए प्रकोष्ठ निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

राष्ट्रीय महामंत्री श्री सौदान सिंह ने झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा का मूल उद्देश्य समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को सम्मान, सुरक्षा और विकास देना है, और छत्तीसगढ़ में संगठन इस दिशा में प्रभावी कार्य कर रहा है।

स्वागत कार्यक्रम के दौरान भाजपा के अनेक पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरे वातावरण में संगठनात्मक एकजुटता, उत्साह एवं कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार देखने को मिलेगा।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!