
कटघोरा (आई.बी.एन -24)भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बिलासपुर संभाग के सह-प्रभारी राजेश यादव ने कटघोरा कॉलेज के पास सड़क पर गड्ढे को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए प्रभारी मंत्री को अवगत कराते हुए चक्का जाम करने का एलान किया था इधर निश्चित समयावधि में कार्य पीडब्लूडी बिभाग द्वारा पूर्ण किये जाने पर भाजपा नेता ने चक्काजाम स्थगित किया है।

ज्ञात हो कि कटघोरा-कोरबा सड़क के मुख्य मार्ग कालेज के पास मुख्य मार्ग पर सड़क के किनारे मिट्टी कटने से गड्ढा हो गया था जिससे राहीगरों और कालेज के छात्र-छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था कभी भी कोई दुर्घटना हो सकता था लेकिन पीडब्ल्यूडी विभाग के उदासीनता के कारण विभाग किसी दुर्घटना का इंतजार रहा था.कालेज के पास सड़क का दुर्दशा को देखते हुए पांच दिवस के अंदर कार्य पूर्ण न होने पर चक्काजाम करने का निर्णय लिया था तथा प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव ज़ी को वस्तु स्थिति से अवगत कराया था.
भाजपा नेता राजेश यादव के आंदोलन को देखते हुए पीडब्ल्यूडी विभाग ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सड़क पर निर्माण कार्य चालू करते हुए तत्काल मिट्टी से गढ्ढा को भरा गया.
उक्त सड़क को लेकर भाजपा नेता श्री यादव ने लोक निर्माण मंत्री, नगरीय निकाय प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव के प्रति कृतज्ञता व्यक्त किया है.सड़क का गड्ढा ठीक होने पर कालेज के छात्र -छात्राओं व शिक्षाविदों ने श्री यादव के कार्यों को सराहनीय बताया. वही अधिवक्ता पुरुषोत्तम मिश्रा ने कहा भाजपा नेता ने जनहित को सर्वदा प्राथमिकता दिया है हमें भी डीजे कोर्ट जाने में सड़क के दुर्दशा के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता था लेकिन अब सड़क ठीक होने पर राहत है।