क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं।

कोरबा (आई.बी.एन -24) सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन, छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष एवं इंडियन बिजनेस न्यूज के संपादक गणेश दास महंत ने दीपावली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों, पत्रकार साथियों, पाठकों, शुभचिंतकों एवं समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

अपने शुभकामना संदेश में गणेश दास महंत ने कहा कि दीपावली प्रकाश, उमंग, खुशियों और आपसी भाईचारे का महापर्व है। यह पर्व हमें अंधकार से प्रकाश, असत्य से सत्य और निराशा से आशा की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कामना की कि मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली का आगमन हो। समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता की भावना मजबूत हो तथा हर परिवार का जीवन खुशियों से रोशन रहे।

उन्होंने पत्रकारिता जगत के सभी साथियों से भी निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के मूल्यों को मजबूत करने का आह्वान किया।

 

गणेश दास महंत,

प्रदेश अध्यक्ष, सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन, छत्तीसगढ़।

संपादक – इंडियन बिजनेस न्यूज,सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!