क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय ई.व्ही.पी.जी. कॉलेज में “सेवा के रंग” रंगोली कार्यक्रम आयोजित।

 

 

कोरबा (आई.बी.एन -24) आयुक्त उच्च शिक्षा, एवं जिला प्रशासन के निर्देशानुसार “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत दिनांक 29 सितम्बर 2026 को शासकीय ई.व्ही.पी.जी. महाविद्यालय कोरबा में महाविद्यालय स्तरीय रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

“सेवा संकल्प अभियान” तथा माय भारत युवा कार्यक्रम के तहत् आयोजित रंगोली निर्माण कार्यक्रम का “माय भारत युवा कार्यक्रम” के जिला नोडल अधिकारी श्री सतीश प्रकाश सिंह ने अवलोकन कर छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

विद्यार्थियों ने विकसित भारत की संकल्पना को आकर्षक रंगोली सजाकर प्रस्तुतीकरण किया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए जिला नोडल अधिकारी श्री सतीश प्रकाश सिंह ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित किए जा रहे विविध कार्यक्रमों, गतिविधियों, प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने टैलेंट तथा रचनात्मकता को बेहतर ढंग से प्रदर्शित कर राष्ट्र निर्माण में अपनी ऊर्जा को लगाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.एल एन कंवर ने विद्यार्थियों को सेवा संकल्प अभियान में आगे आकर सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, सामाजिक जागरूकता, सामूहिक सहभागिता एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को प्रोत्साहित करना था।

कार्यक्रम में सहायक नोडल अधिकारी डॉ. दिनेश श्रीवास, संयोजक श्रीमती मधु कंवर एवं समिति सदस्यों श्रीमती श्रद्धा सिंह, डॉ. दुर्गा चंद्राकर, श्रीमती लोकेश्वरी तथा श्रीमती चंचल साहू द्वारा सक्रिय सहभागिता की गई। रंगोली निर्माण में विद्यार्थियों प्रवीण कुमार, दीपक प्रसाद, शिव कुमार, उमेंद्र कुमार यादव, दिव्या श्रीवास, फिरतीन पटेल, कनक यादव, प्रतिभा सिंह, आयुषी अडिले, अंकिता शर्मा, डिंपल नामदेव, छायंक कंवर, रिया सारथी, लक्ष्मी, अशिवाना कंवर, ईशिता एवं धनमति ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

विद्यार्थियों द्वारा तैयार रंगोली में ‘आत्मनिर्भर भारत’, ‘वोकल फॉर लोकल’, ‘स्थानीय से वैश्विक’ तथा ‘समावेशी विकास’ जैसे महत्वपूर्ण विषयों को कलात्मक रूप से प्रदर्शित किया गया। रंगोली के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन, स्वदेशी एवं आत्मनिर्भरता की भावना, औद्योगिक एवं कृषि विकास, महिला एवं श्रमिक सशक्तीकरण तथा भारत की वैश्विक प्रगति का संदेश प्रस्तुत किया गया। इस प्रकार रंगोली के माध्यम से सामाजिक समावेशन, आत्मनिर्भरता, स्वास्थ्य, स्वदेशी भावना एवं राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया गया।

रंगोली का निरीक्षण डॉ. एस.के. गोविल, डॉ. एस.के. शुक्ला,डॉ. एस.के. गुप्ता, श्री बलराम कुर्रे , श्री कन्हैया सिंह कंवर के द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा, अनुशासन एवं सामूहिक प्रयास की सराहना की।

महाविद्यालय द्वारा तैयार रंगोली का चयन 7 अक्टूबर को कोरबा शहर के घंटाघर के पास आयोजित जिला स्तरीय “सेवा के रंग” कार्यक्रम के लिए किया गया है। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!