क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

साउथ बिहार एक्सप्रेस को राउरकेला में शॉर्ट टर्मिनेट किए जाने पर सांसद ज्योत्सना महंत ने जताई नाराजगी, जीएम और डीआरएम को लिखा पत्र |

संवाददाता-मंगलम महंत |

हरदीबाजार (आई.बी.एन-24न्युज़)रेल प्रशासन द्वारा ट्रेन संख्या 13288 आरा–दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस को 30 जुलाई 2026 को दुर्ग के बजाय राउरकेला स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किए जाने के निर्णय पर कोरबा लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने इस संबंध में रेलवे के महाप्रबंधक जी एम एवं मंडल रेल प्रबंधक डी आर एम को पत्र प्रेषित कर यात्रियों के हित में तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।


सांसद श्रीमती महंत ने अपने पत्र में कहा है कि सावन माह के दौरान छत्तीसगढ़ के हजारों श्रद्धालुओं ने देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा के लिए लगभग दो माह पूर्व ही अपना रेल आरक्षण कराया था। इनमें से अनेक श्रद्धालु अपनी यात्रा भी प्रारंभ कर चुके हैं। ऐसे समय में ट्रेन को बीच मार्ग में ही राउरकेला तक सीमित कर देना यात्रियों के लिए गंभीर असुविधा का कारण बनेगा।


उन्होंने कहा कि विशेष रूप से कांवड़ यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं को इस निर्णय से भारी मानसिक एवं शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। धार्मिक आस्था से जुड़ी इस यात्रा में अचानक किए गए बदलाव से यात्रियों में असमंजस और चिंता की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
सांसद ने रेल प्रशासन से आग्रह किया है कि यात्रियों की सुविधाओं एवं धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए शीघ्र वैकल्पिक परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए, ताकि किसी भी श्रद्धालु को अनावश्यक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि रेलवे को यात्रियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इस समस्या का तत्काल समाधान करना चाहिए।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!