
जन चिंतक मंच जिला इकाई सकती की बैठक हुई संपन्न।

सक्ति(आई.बी.एन-24):-20 जुलाई 2026 दिन सोमवार को जन चिंतक मंच सकती जिला इकाई की बैठक हुई संपन्न, बैठक की शुरुआत संगठनात्मक पद्धति दीप प्रज्वलित व प्रार्थना से शुरू की गई।
एवं जिले में चल रहे संगठनात्मक प्रक्रियाओं पर विचारविमर्श किया गया जिसमें मूल्य रूप से सरली ग्राम पंचायत के आश्रित कुम्हारी पठान गांव के क्षतिग्रस्त पुलिया, नरियारा ग्राम पंचायत में विद्युत पोल तथा वायरिंग की समस्या, एवं कुछ ग्राम पंचायत में सुखे वृक्ष के जर्जर अवस्था के कारण रह वासियों को खतरा निवारण हेतु संगठन ने योजना बनाई।

यह बैठक प्रदेश संगठन महाप्रमुख अरुण कुमार सरकार तथा प्रदेश सचिव युगल पुजारी के दिशा निर्देश से हुई एवं बैठक में उपस्थित प्रदेश संगठन प्रमुख नोबेंद्र साहू की उपस्थिति में कि गई, एवं जिला इकाई की कार्यकारिणी मे जिला महामंत्री गणपति साहू जी, जिला मंत्री सरिता बंजारे, जिला संगठन सह मंत्री घनश्याम जांगड़े, जिला उपाध्यक्ष दादूराम जी, जिला महिला प्रमुख गीता जांगड़े, जिला महिला सहप्रमुख गणेशी. जी, जिला कोषाध्यक्ष के कुर्रे जी, जिला कार्यकारिणी सदस्य ललित कुम्हार आदि उपस्थित थे। इस बैठक में जिला सकती के अंतर्गत ग्राम पंचायत रनपोटा व आसपास के पंचायत के लोग एवं संगठन के विचारधारा के समर्थक आम जनता भी उपस्थित थे। इस बैठक में तय हुए निर्णय का पालन जल्द से जल्द धरातल में क्रियान्वयन देखने को मिलेगा।