क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

राजेश यादव की पहल रंग लाई, चाकाबुड़ा विद्यालय के जलभराव पर प्रशासन हरकत में।

निरीक्षण, प्राक्कलन और स्थायी समाधान के लिए 2 दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश।

चाकाबुड़ा (आई.बी.एन -24) ग्राम चाकाबुड़ा स्थित प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला परिसर में वर्षों से बनी जलभराव की गंभीर समस्या को लेकर भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक राजेश यादव द्वारा उठाई गई आवाज पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है।ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग, कोरबा के कार्यपालन अभियंता ने राजेश यादव के आवेदन के संदर्भ में आदेश जारी करते हुए कटघोरा के अनुविभागीय अधिकारी को विद्यालय परिसर का तत्काल निरीक्षण करने, तकनीकी प्रतिवेदन तैयार करने, स्थायी समाधान हेतु प्राक्कलन बनाने तथा फोटोग्राफ सहित प्रस्ताव दो दिनों के भीतर संबंधित जनपद पंचायत में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

ज्ञात हो कि लगातार वर्षा के कारण विद्यालय परिसर और कक्षाओं में पानी भर जाने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। इस गंभीर समस्या को राजेश यादव ने प्रमुखता से उठाते हुए स्थायी समाधान की मांग की थी।राजेश यादव ने कहा कि बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। विद्यालयों में जलभराव जैसी समस्याओं का स्थायी समाधान होना चाहिए, ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके। उन्होंने प्रशासन द्वारा त्वरित संज्ञान लेने पर आभार व्यक्त करते हुए अपेक्षा जताई कि निरीक्षण के बाद शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ होगा।उन्होंने कहा कि भाजपा जनहित के मुद्दों को लगातार मजबूती से उठाती रहेगी और क्षेत्र की जनता से जुड़े प्रत्येक विषय पर प्रशासन से प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित कराएगी।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!