क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: कटघोरा में 24.2 लीटर महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार।

संवाददाता :  सुनील दास महंत

कोरबा (आई.बी.एन -24)।आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए थाना कटघोरा क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की। आबकारी उपनिरीक्षक डॉ. सुकान्त पांडेय के नेतृत्व में टीम ने 24.2 लीटर महुआ शराब जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है।

दो जगह छापा, दोनों आरोपी रंगे हाथ पकड़े।दिनांक 27/06/2026 को वृत्त-दीपका की टीम ने पहला छापा ग्राम डोडकी में मारा, जहां आरोपी जतन बाई के कब्जे से 14.2 लीटर महुआ शराब बरामद हुई। वहीं दूसरी कार्रवाई भेलवाटिकरा में की गई, जहां आरोपी श्री राम निवासी ईरफ़ को एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG12BC1033 में 10 लीटर महुआ शराब का परिवहन करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।

सख्त धाराओं में प्रकरण दर्ज।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क,ख), 34(2), 59(क) के तहत प्रकरण क्रमांक 02 कायम कर विवेचना में लिया गया है। जब्त शराब व वाहन की कुल कीमत लाखों में आंकी गई है।

टीम की तत्परता से मिली सफलता।
यह कार्रवाई आबकारी उपनिरीक्षक डॉ. सुकान्त पांडेय के नेतृत्व में की गई। टीम में आबकारी उपनिरीक्षक दीपमाला लक्षवानी एवं मुख्य आरक्षक सिमोन मिंज शामिल रहे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार पर जीरो टॉलरेंस की नीति है।

आबकारी अधिकारी डॉ. पांडेय ने कहा, “क्षेत्र में कहीं भी अवैध शराब का निर्माण, भंडारण या परिवहन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई होगी। ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है।”

विभाग की इस सख्त कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!