क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

बांकी मोंगरा: दो माह में ही उखड़ी नाली, कुदरी पारा में आक्रोश, ठेकेदार-इंजीनियर पर कार्रवाई की मांग।

संवाददाता: अनुज पाठक।

बांकी मोंगरा (आई.बी.एन -24) नगर पालिका परिषद के वार्ड कुदरी पारा में दो माह पहले बनी नाली के उखड़ने से लोगों में भारी नाराजगी है। निर्माण के कुछ ही समय बाद नाली जगह-जगह से टूटने लगी, जिससे गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

घटिया निर्माण से धंसा ट्रैक्टर, बढ़ा हादसे का खतरा।


स्थानीय लोगों का आरोप है कि नाली निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल हुई। हालात ये हैं कि हाल ही में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली नाली में धंस गई। वाहन निकालने और पाइप बाहर करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इससे आवागमन बाधित हुआ और बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।

वार्डवासियों ने उठाई जांच की मांग
ग्रामीणों का कहना है कि यदि काम गुणवत्तापूर्ण होता तो दो माह में नाली क्षतिग्रस्त नहीं होती। वार्डवासियों ने पूरे निर्माण कार्य की निष्पक्ष गुणवत्ता जांच कराने की मांग की है। लोगों ने दोषी इंजीनियर एवं ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है।

जनता के पैसे का सही उपयोग हो”।
स्थानीय नागरिकों ने कहा कि विकास कार्यों में जनता के पैसे का सही उपयोग होना चाहिए। यदि जांच में अनियमितता और लापरवाही सामने आती है तो संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार पर सख्त कार्रवाई हो, ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा न हो।

अब देखना होगा कि नगर पालिका परिषद और संबंधित विभाग इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं तथा जांच कर दोषियों पर क्या कार्रवाई करते हैं।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!