
फाउंडेशन के निदेशक गणेश दास महंत द्वारा जारी नियुक्ति पत्र क्रमांक SPF/2026/01983 के अनुसार, महेंद्र सोनवानी पिता शिवप्रसाद सोनवानी, निवासी ग्राम पुटूवा मकान नं 81, वार्ड नंबर 06 डुग्गूपारा, तुमान कोरबा को यह दायित्व सौंपा गया है।
संगठन का उद्देश्य
नियुक्ति पत्र में उल्लेख है कि सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन की स्थापना सच्चे धर्म निरपेक्षता, देश में फैली कुरीतियों, जातिवाद, धर्मवाद, भ्रष्टाचार, अफसरशाही, गुंडाराज की समाप्ति और मीडिया सशक्तिकरण के उद्देश्य से की गई है। संगठन राष्ट्रीय एकता, सशक्त मीडिया, समृद्ध भारत और भ्रष्टाचार मुक्त भारत के संकल्प पर कार्य करेगा।
नव नियुक्त उपाध्यक्ष से अपेक्षा
फाउंडेशन ने महेंद्र सोनवानी से अपेक्षा की है कि वे संगठन के नियमों, सिद्धांतों और उद्देश्यों के तहत कार्य करेंगे। सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक सदस्य बनाने, पदाधिकारियों की नियुक्ति करने और संगठन को मजबूत बनाने में योगदान देंगे।
नियुक्ति की प्रतिलिपि जिला पुलिस अधीक्षक कोरबा, जिला कलेक्टर कोरबा, जिला जनसंपर्क अधिकारी कोरबा एवं मुख्य जनसंपर्क अधिकारी छत्तीसगढ़ को सूचनार्थ भेजी गई है।