क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

कलम को मिली नई धार : शैलेंद्र डिक्सेना बने पाली ब्लॉक अध्यक्ष, भ्रष्टाचारियों की अब खैर नहीं।

पाली, 9 जून 2026(आई.बी.एन -24) कलम को मिली नई धार : शैलेंद्र डिक्सेना बने पाली ब्लॉक अध्यक्ष, भ्रष्टाचारियों की अब खैर नहीं।

सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन छत्तीसगढ़ ने संगठन विस्तार करते हुए युवा पत्रकार शैलेंद्र डिक्सेना को ब्लॉक अध्यक्ष (प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेल) नियुक्त किया है। फाउंडेशन के निदेशक गणेश दास महंत द्वारा सोमवार 9 जून 2026 को जारी नियुक्ति पत्र क्रमांक SPF/2026/03053 के अनुसार यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

बक्साही, कोरबा निवासी शैलेंद्र डिक्सेना को यह जिम्मेदारी देश में फैली कुरीतियों, जातिवाद, भ्रष्टाचार, अफसरशाही और गुंडाराज के खिलाफ मीडिया की आवाज बुलंद करने के उद्देश्य से सौंपी गई है। नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि शैलेंद्र से संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकार हित में कार्य करने की अपेक्षा है।

फाउंडेशन के सिद्धांतों के अनुसार संगठन का गठन राष्ट्र एकता, धर्म निरपेक्षता और संवैधानिक नीतियों के अनुरूप भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने के लिए किया गया है। नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष से संगठन के नियमों का पालन करते हुए अधिक से अधिक पत्रकारों को जोड़ने का आह्वान किया गया है।

इस नियुक्ति की प्रतिलिपि जिला पुलिस अधीक्षक कोरबा, जिला कलेक्टर कोरबा, जिला जनसंपर्क अधिकारी कोरबा एवं मुख्य जनसंपर्क अधिकारी छत्तीसगढ़ को सूचनार्थ भेजी गई है।

नियुक्ति के बाद क्षेत्र के पत्रकारों में हर्ष है। माना जा रहा है कि शैलेंद्र डिक्सेना के नेतृत्व में ब्लॉक स्तर पर पत्रकारों की समस्याओं का निराकरण और संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी आएगी।

क्या है सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन: देश में धर्म निरपेक्षता, गरीबी-बेरोजगारी उन्मूलन और भ्रष्टाचार मुक्त शासन के लिए मीडिया को सशक्त बनाने हेतु गठित संगठन।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!