
कोरबा/चैतमा (आई.बी.एन -24)। झाबर मुख्य मार्ग पर सोमवार दोपहर हुए सड़क हादसे में चैतमा निवासी एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार घायल की पहचान संतोष ठाकुर, निवासी चैतमा के रूप में की जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना दोपहर करीब 3 बजे की है। संतोष ठाकुर सड़क किनारे पैदल जा रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर से सिर में गंभीर चोट आई है। घटनास्थल पर खून फैल गया और पास में चाबी का गुच्छा पड़ा मिला।
हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। घायल को प्राथमिक उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।