क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

कुकुरमुत्तों की तरह उग रहे प्राइवेट बैंक, झुग्गी-झोपड़ी वासियों को बना रहे शिकार-राजेश यादव

कटघोरा क्षेत्र में अवैध प्राइवेट बैंकों का आतंक

कटघोरा (आई.बी.एन -24) झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के भाजपा प्रदेश सह संयोजक राजेश यादव ने कटघोरा क्षेत्र में कुकुर मुत्ते की तरह उग रहे प्राइवेट बैंको को बंद करते हुए कार्यवाही की माँग की है।

तहसील मुख्यालय कटघोरा को केंद्र बिंदु बनाकर पाली, कोरबी चोटिया पसान, तुमान, सिंघिया, पोड़ी उपरोड़ा, ढेलवाडीह, दीपका चैतमा रंजना,, जवाली, छुरी आदि क्षेत्रो में इन दिनों कुकुरमुत्तों की तरह जगह-जगह छोटी-छोटी प्राइवेट बैंक/फाइनेंस कंपनियां उग आई हैं, जो ग्रामीणों को ऊंचे ब्याज दर पर लोन देकर खुलेआम उनका शोषण कर रही हैं। हालात इतने गंभीर हैं कि गरीब और मजदूर वर्ग झुग्गी झोपड़ीवासियों को कर्ज के जाल में फंसते जा रहे हैं।

 

इस मुद्दे पर झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ भाजपा के प्रदेश सहसंयोजक राजेश यादव ने कड़ा विरोध जताते हुए शासन-प्रशासन से ऐसे अवैध बैंकों को तत्काल बंद करने की मांग की है।

 

उन्होंने कहा कि ये कंपनियां जरूरतमंद ग्रामीणों को आसान लोन का लालच देकर ऊंचे ब्याज में फंसा देती हैं और फिर 15-15 दिन में किस्त वसूली के लिए दबाव और धमकी का सहारा लेती हैं।

 

इनके एजेंट घर-घर और गली-गली जाकर वसूली करते हैं, और जो लोग समय पर पैसा नहीं दे पाते, उनके साथ बदसलूकी और मानसिक उत्पीड़न किया जाता है।

 

सबसे ज्यादा शिकार झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले गरीब लोग हो रहे हैं।

अवैध रूप से संचालित इन प्राइवेट बैंकों/फाइनेंस कंपनियों पर तत्काल सख्त कार्रवाई कर इन्हें बंद किया जाए, ताकि गरीब और ग्रामीण वर्ग झुग्गी झोपड़ीवासियों को इस शोषण से बचाया जा सके।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!