छत्तीसगढ़राजनीति

भाजयुमो दीपका मंडल ने मनाया ऐतिहासिक जीत का जश्न, बजरंग चौक गूंजा उत्साह से।

दीपका (आई.बी.एन -24)भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कोरबा के उपाध्यक्ष एवं पार्षद सुजीत सिंह एवं मंडल अध्यक्ष सत्यम यादव के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में दीपका मंडल द्वारा आयोजित भव्य उत्सव कार्यक्रम बजरंग चौक में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं व नागरिकों की भारी भीड़ उमड़ी
इस दौरान झलमुरी वितरण, मिठाई बांटने और आतिशबाजी के साथ जीत की खुशियां उत्साहपूर्वक मनाई गईं। पूरा क्षेत्र देशभक्ति नारों से गूंज उठा।

कार्यक्रम में महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री संतोषी दीवान, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष एवं पार्षद सुजीत सिंह,भाजपा मंडल अध्यक्ष राजू प्रजापति,मंडल उपाध्यक्ष मनोज दुबे, मुकेश जायसवाल,पार्षद अरुणीश तिवारी,भाजयुमो दीपका मंडल अध्यक्ष सत्यम यादव,उत्तम दुबे, दीपक जायसवाल, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनीता पटेल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सत्यम यादव, महामंत्री गौकरण कंवर, रिपक कुमार, उपाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, अजूबा राज, मंत्री मोनू बंसल, अतुल सिंह, तथा विशेष आमंत्रित सदस्य नितेश शर्मा, सौरभ गुरुद्वान, विकास सिन्हा, विक्की सेन,खालिद खान, रोहित यादव, सौरभ सिंह, रितेश अग्रवाल, रमेश कुमार, वीरेंद्र यादव, सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता व नागरिक उपस्थित रहे।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!