छत्तीसगढ़राजनीति

बांकी मोंगरा: पार्षदों का आरोप – ‘लड़ाई विकास की नहीं, टेंडर घोटाले और खराब निर्माण की जांच की है’, पालिका पर दबाव की राजनीति का आरोप”

बांकी मोंगरा, 29 अप्रैल 2026: नगर पालिका परिषद बांकी मोंगरा में टेंडर प्रक्रिया और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर विवाद गहरा गया है। पार्षद तेजप्रताप सिंह, बाल्की कुजूर, आशा साहू, संदीप डहरिया और तालिका साहू ने संयुक्त बयान जारी कर पालिका प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

पार्षदों का बयान:
पार्षदों ने कहा, “यह लड़ाई विकास बनाम राजनीति की नहीं है। लड़ाई टेंडर में नियमों के पालन, शासन के पैसों के दुरुपयोग और खराब क्वालिटी के निर्माण कार्यों की जांच की है।”

मुख्य आरोप:
1. टेंडर में गड़बड़ी: नेता प्रतिपक्ष के आरोप गलत हैं तो टेंडर की डेट और खोलने की डेट सार्वजनिक की जाए। बिना कारण बताए टेंडर खोलने की तारीख बार-बार बढ़ाई जाती है।
2. खराब निर्माण: पार्षदों ने अपने वार्डों में खराब निर्माण की शिकायत की, लेकिन पालिका ने संज्ञान नहीं लिया और बिल तक जारी कर दिए।

3. 3 महीने में उखड़ती सड़कें: चौपाटी, चंडी मंदिर के पास और 4 नंबर खदान से पुरेना तक की सड़क नए निर्माण के नाम पर सिर्फ गड्ढों की रिपेयरिंग हुई है।
4. दबाव की राजनीति: पार्षदों का आरोप है कि नेता प्रतिपक्ष की लड़ाई मनमर्जी और दबाव की राजनीति के खिलाफ है। विपक्षी पार्षदों को शासन का डर दिखाकर गंदा खेल खेला जा रहा है।

प्रमोद सोना पर पलटवार:
पार्षदों ने कहा कि प्रमोद सोना जो नेता प्रतिपक्ष को अपराधी प्रवृत्ति का कह रहे हैं, उन्हें बता दें कि “यह देश संविधान से चलता है न कि बीजेपी के बनाए नियम से।” फर्जी जाति प्रमाण-पत्र का आरोप पहले सिद्ध करें।

पार्षदों की मांग:
1. पिछले डेढ़ साल में हुए सभी विकास कार्यों की गुणवत्ता की तीसरी एजेंसी से जांच कराई जाए।
2. जांच प्रक्रिया की वीडियोग्राफी जनप्रतिनिधियों के समक्ष हो ताकि निष्पक्षता रहे।
3. आज तक जारी सभी टेंडर की भौतिक स्थिति सार्वजनिक की जाए। काम अधूरा है तो जिम्मेदार पर कार्रवाई हो।

पालिका पर तंज:
“भगवान भरोसे चल रही नगर पालिका है। हम पार्षदों को 4 लेटर बुक दिए हैं जिसमें केवल लिखो और शिकायत करो, होना कुछ नहीं है,” पार्षदों ने कहा।

उन्होंने बताया कि इसी पत्र में हस्ताक्षर करने वाली दिव्या ने कुछ दिन पहले ही बिलासपुर से आए अधिकारियों से अपने वार्ड की खराब सड़क की शिकायत दर्ज कराई थी।

 

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!