क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

भाजपा नेता अनिल चौरसिया ने कोरबा से झारखंड बिहार जाने वाले बसों में अधिक किराया वसुली करने का आरोप लगाते हुए बस मालिकों के विरुध कार्यवाही करते हुये बसो मे शासन द्वारा निर्धारित किराया लिये जाने की मांग की है।

कोरबा (आई.बी.एन -24)छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर के पूर्व प्रतिनिधी व भाजपा विधि प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनिल चौरसिया ने कलेक्टर कोरबा व जिला परिवहन अधिकारी कोरबा को पत्र लिखकर शिकायत किया है कि कोरबा से झारखंड बिहार जाने वाली बसो मे शासन द्वारा निर्धारित किराया राशि से बहुत अधिक किराया राशी वसूल किया जा रहा है। कोरबा से गढ़वा तक का किराया शासन द्वारा निर्धारित किराया के आधार पर 600 से अधिक नहीं होना चाहिए लेकिन बस मालिकों एवं ऐजेंटो के द्वारा ₹1000 प्रति सीट के दर पर किराया वसुल किया जा रहा है।

जो बहुत अधिक है। अनिल चौरसिया ने अपने पत्र में कहा है कि बसों में ज्यादातर मध्यम व गरीब परिवार के लोग सफर करते हैं जिन्हें मजबूरी वश बस मे ही सफर करना एक मात्र साधन है। इसका बस मालिक और एजेंट फायदा उठाते हुए उन्हें आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचा रहे हैं। पूर्व में परिवहन विभाग के लगातार निगरानी करने से बसों में निर्धारित किराया लिया जा रहा था लेकिन अब फिर से डेढ़ गुना अधिक किराया वसूल किया जा रहा है। अपर स्लीपर में दो लोगों के लिए निर्धारित स्थान रखा गया है लेकिन दो के जगह तीन लोगों को बैठाकर दो सिट मे तिन सीट का किराया वसूली किया जा रहा है। पूर्वांचल के रास्ते झारखंड, बिहार पटना साासाराम गढवा अंबिकापुर के रास्ते आने जाने वाले लोगों को आर्थिक रूप से नुकसान पहुचा रहे है। जिस पर बस मालिकों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग अनिल चौरसिया के द्वारा किया गया है।अब देखना होगा कि अनिल चौरसिया जैसे कद्दावर भाजपा नेता के शिकायत के बाद जिला प्रशासन सुध लेकर कार्यवाही करता है या नहीं?

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!