क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

बजरंग चौक दीपका में बजरंग बली का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।


दीपका(आई.बी.एन -24) बजरंग बली के जन्मदिन के पावन अवसर पर बजरंग चौक दीपका में विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और पूजा-अर्चना की।


कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल दीपका द्वारा श्रद्धालुओं के लिए शरबत वितरण किया गया, जिससे उपस्थित भक्तों को राहत मिली। आयोजन में मंडल के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सक्रिय रूप से शामिल रहे।


इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष मनोज दुबे, मुकेश जायसवाल, महामंत्री गुलशन ध्रुव, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सत्यम यादव, गौकरण कंवर, जिला उपाध्यक्ष संतोष निराला, विशेष आमंत्रित सदस्य राजेंद्र साहू, गजेन्द्र राजपूत, दीपक चन्द्र,प्रवीण सेन, रितेश अग्रवाल सहित समस्त मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पूरे आयोजन के दौरान “जय श्रीराम” और “जय बजरंग बली” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर इस पावन अवसर को उल्लासपूर्वक मनाया।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!