
पाली (आई.बी.एन -24) पाली में श्री रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाने की तैयारी जोरों पर है। 27 मार्च शुक्रवार को नगर में दिव्य और भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें भगवान श्री राम की जीवंत झांकी रथ में सवार रहेगी। शोभायात्रा का आयोजन श्रीराम नवमी आयोजन समिति द्वारा किया जा रहा है, जिसमें शिव डमरू दल मध्य प्रदेश और बस्तर नाच सुकमा विशेष आकर्षण होंगे।
शोभायात्रा की शुरुआत श्री जला(राम) मंदिर से विधिवत पूजा अर्चना के साथ दोपहर 3:00 बजे होगी और इसका समापन पूरे नगर भ्रमण पश्चात शिव मंदिर चौक पर होगा। यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं भक्तों के लिए विभिन्न प्रकार के प्रसाद, जलपान, शरबत आदि की व्यवस्था होगी।
नगर पंचायत पाली में पिछले कुछ वर्षों से रामनवमी पर्व पर ऐतिहासिक शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है, और इस वर्ष भी आयोजन समिति ने समस्त क्षेत्रवासियों से सर्वधर्म भाव से परिपूर्ण इस शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
शोभायात्रा में शामिल होने वाले आकर्षण:
:- शिव डमरू दल मध्य प्रदेश
:- बस्तर नाच सुकमा
:- डबल डीजे
:- राज्य की सांस्कृतिक सभ्यता से परिपूर्ण लोक संगीत नृत्य
भगवान श्री राम दरबार की जीवंत झांकी रथ में सवार।
शोभायात्रा का समय और मार्ग:
समय: 27 मार्च शुक्रवार, दोपहर 3:00 बजे
मार्ग: श्री जला(राम) मंदिर से शिव मंदिर चौक तक
आयोजन समिति की अपील:-
समस्त क्षेत्रवासियों से अनुरोध है कि वे इस भव्य शोभायात्रा में शामिल होकर भगवान श्री राम की भक्ति में भाग लें और इस पर्व को सफल बनाएं।