क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

धीमी प्रगति वाले ठेकेदारों को नोटिस देने व कार्य में रुचि नहीं रखने वाले ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने किया निर्देशित… कलेक्टर ।

कोरबा(आई.बी.एन -24)जिले में अधोसंरचना विकास कार्यों की प्रगति सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाय एवं पीडब्ल्यूडी-सेतु के अधिकारियों की विस्तृत समीक्षा बैठक ली। बैठक में स्वीकृत व निर्माणाधीन सड़कों, पुल-पुलिया एवं भवन निर्माण कार्यों की प्रगति का आकलन करते हुए उन्होंने बारिश से पूर्व सभी कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी क्रियान्वयन एजेंसी को सभी निर्माण स्थल पर ठेकेदारो से समानांतर कार्य संचालित कराने, मशीनरी एवं मैन पॉवर बढ़ाने के निर्देश दिए।
साथ ही धीमी प्रगति वाले ठेकेदारों को नोटिस जारी करने तथा अनुबंध के बाद कार्य में रुचि नहीं रखने वाले ठेकेदारों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में कलेक्टर श्री दुदावत ने निर्माण कार्यों की गहन समीक्षा करते हुए एजेंसियों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजाति—पहाड़ी कोरवा एवं बिरहोर परिवारों के क्षेत्रों में संचालित सड़क एवं अन्य अधोसंरचना कार्यों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि दूरस्थ पीवीटीजी बस्तियों तक सड़क संपर्क सुदृढ़ करने हेतु कार्यों में तेजी लाने एवं यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत लेमरू-देवपहरी, मदनपुर-माँझीपारा, कोडार-माँझीपारा और मेनरोड-जुनापारा सहित जिले में संचालित विभिन्न सड़क निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने विभागों को निर्देश दिए कि ठेकेदारों से सभी कंस्ट्रक्शन साइटों पर पैरेलल वर्क बढ़ाकर कार्यों की गति तेज करें, निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करें और पर्याप्त मैनपॉवर व मशीनरी का उपयोग कर निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करें। उन्होंने ग्राम गौरव पथ, डीएमएफ अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करने निर्देशित किया।

कलेक्टर श्री दुदावत ने लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत सड़क, विद्यालय, नवीन स्वास्थ्य केंद्र भवन एवं अन्य शासकीय भवनों के निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माणाधीन चिर्रा-श्यांग मार्ग पर नियमित रूप से पानी छिड़काव करने एवं काम में गम्भीरता से प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने विभाग द्वारा कराए जा रहे विभिन्न सड़क, भवन एवं अन्य मरम्मत कार्यों में धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित ठेकेदारों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने भूमि विवाद का निराकरण हेतु संबंधित विभाग से समन्वय करने, कार्ये की प्रगति को बढ़ाते हुए समय सीमा में काम पूरा करने और काम पूर्ण होने पर संबंधित को समय पर भुगतान के निर्देश दिए। कलेक्टर ने डीएमएफ अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की जानकारी लेते हुए अप्रारंभ कार्यों को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पीडब्ल्यूडी सेतु को शहर के सुनालिया मार्ग में पुल निर्माण कार्य में भी तेजी से प्रगति लाते हुए सभी विभागों से समन्वय कर जल्द से जल्द प्रारंभ करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने निर्माण एजेंसियों के कार्यपालन अभियंता, अनुविभागीय अधिकारी तथा सब इंजीनियर को निर्माण कार्यों की सतत निगरानी रखने फील्ड में स्थल निरीक्षण कर गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं किसी भी प्रकार की त्रुटि या लापरवाही मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही, पूर्ण हो चुके कार्यों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत संबंधित विभाग को हस्तांतरित करना सुनिश्चित करने की बात कही।

निर्माण कोरबा पोर्टल में विभागीय कार्यो की एंट्री करने के निर्देश

बैठक में कलेक्टर श्री दुदावत ने बताया कि जिले में पारदर्शिता, जवाबदेही और सुशासन को मजबूत करने के लिए “निर्माण कोरबा” पोर्टल तैयार किया है। उन्होंने सभी निर्माण विभागों को अपने विभागीय कार्यों की अद्यतन जानकारी, फोटोग्राफ सहित माह के अंत तक पोर्टल में दर्ज करने के निर्देश दिए। जिससे निर्माण कार्यों की वास्तविक स्थिति का सटीक आकलन हो और कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।
इस अवसर पर विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी श्री तरुण कुमार किरण, जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश नाग सहित लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई व सेतु विभाग के कार्यपालन अभियंता व सहायक अभियंता उपस्थित थे।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!