
संवाददाता : अनुज पाठक
बाकी मोगरा (आई.बी.एन -24) कोरबा जिले के बांकी मोंगरा क्षेत्र में इन दिनों रेत माफिया बेखौफ नजर आ रहे हैं। सड़कों पर तेज रफ्तार में दौड़ रहे ट्रैक्टरों में न तो नंबर प्लेट है और न ही किसी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था।
सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि कई ट्रैक्टर चालक बिना लाइसेंस के ही वाहन चला रहे हैं, जिससे आम लोगों की जान खतरे में पड़ गई है।
इस गंभीर मामले को लेकर पार्षद अश्वनी कुमार मिश्रा ने थाना प्रभारी को पत्र लिखकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मांग की गई है कि:
सभी ट्रैक्टरों में नंबर प्लेट अनिवार्य किया जाए
सुरक्षा के लिए रेडियम लगाया जाए
चालकों के लाइसेंस की जांच की जाए
प्रशासन कब जागेगा?
अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है