राजनीति

झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक राजेश यादव व जिला संयोजक अमित टमकोरिया ने टीम के साथ मंत्री लखन लाल देवांगन से की सौजन्य भेंट।

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी व महापौर संजू देवी राजपूत से भी हुई संगठनात्मक चर्चा।

न्यूज एजेंसी,कोरबा(आई.बी.एन -24) भारतीय जनता पार्टी कोरबा जिला के झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक एवं बिलासपुर संभाग प्रभारी राजेश यादव ने जिला संयोजक अमित टमकोरिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की टीम के साथ छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री, उद्योग एवं आबकारी विभाग के मंत्री लखन लाल देवांगन से सप्रेम भेंट मुलाकात की।

इस दौरान नगर पालिका निगम कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत एवं भारतीय जनता पार्टी कोरबा जिला के लोकप्रिय जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी से भी सौजन्य भेंट कर विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई।

बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को झुग्गी-झोपड़ी बस्तियों तक पहुंचाने, गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को योजनाओं का लाभ दिलाने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

प्रदेश सह संयोजक राजेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीब, मजदूर एवं झुग्गी बस्तियों में रहने वाले लोगों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार की जनहितकारी योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कर अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना संगठन की प्राथमिकता है।

वहीं जिला संयोजक अमित टमकोरिया ने कहा कि संगठन के विस्तार को लेकर लगातार कार्य किया जाएगा। नवरात्रि के अवसर पर देवी दर्शन के साथ जिले में प्रवास कर कार्यकर्ताओं से भेंट-मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों को और गति दी जाएगी। जिला संयोजक बनने पर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह और उमंग देखा जा रहा है।

इस अवसर पर नरेंद्र वाकडे, सह संयोजक ललेश दुबे, अजय वैष्णव, स्मिता सिंह, दिनेश सिंह, ओमी लाल चौहान सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!