
दीपका (आई.बी.एन -24)आज दिनांक 21/12/2025 को पल्स पोलियो अभियान का उद्घाटन वार्ड नं 06 के आगनबाड़ी में सुभाष नगर और देवनगर में पार्षद सुनीता रोहित जायसवाल ने बच्चों को ड्राप पिलाकर किया। इस अभियान में वार्ड क्रमांक 1 गोबर घोड़ा में भी आयोजन किया गया, जिसमें पार्षद श्री कमलेश कुमार जायसवाल, पार्षद अविनाश कुमार यादव, पार्षद आकाश साहू, मुकेश बिझवार, मितानिन रामेश्वरी कंवर, अमृत कंवर, सुन बाई महंत, आयुष श्रेयांश वाल्मिका देवराज उपस्थित थे।
पल्स पोलियो अभियान का उद्देश्य
पल्स पोलियो अभियान का उद्देश्य 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर इस घातक रोग से बचाना है। जिले में कुल 1,16,483 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके लिए 1,199 पोलियो बूथ बनाए गए हैं।