क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

एसईसीएल दीपका क्षेत्र में राजभाषा पखवाड़ा 2025 का विधिवत उद्घाटन समारोह संपन्न ।

दीपका (आई.बी.एन -24) दिनांक 15 सितंबर 2025 को दिन के 11:00 बजे क्षेत्रीय महाप्रबंधक दीपका क्षेत्र के सभागार में परम आदरणीय श्री संजय मिश्रा क्षेत्रीय महाप्रबंधक के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ । सर्वप्रथम मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन किया गया तत्पश्चात श्री जीतेन्द्र दुबे प्रबंधक मानव संसाधन द्वारा सभी अतिथियों के सम्मान में स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया गया । इसके उपरांत मुख्य अतिथि महोदय द्वारा उपस्थित सभी सदस्यों को राजभाषा में अधिक से अधिक कार्य करने हेतु राजभाषा की प्रतिज्ञा दिलाई गई।

तत्पश्चात स्टाफ अधिकारी मानव संसाधन श्री अमित यादव द्वारा एसईसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री हरीश दुहान सर का हिंदी दिवस के अवसर पर दिए गए संदेश का पठन किया गया इसके उपरांत श्री राजेश गुरुद्वान वरिष्ठ वैयक्तिक सहायक राजभाषा के द्वारा 14 सितंबर से 29 सितंबर 2025 के दौरान आयोजित कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत किया गया इसके उपरांत दीपिका क्षेत्र के सभी संगठन के सम्मानित प्रतिनिधियों के द्वारा आज के अवसर पर अपना विचार व्यक्त किया गया उसके पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्र के महाप्रबंधक श्री संजय मिश्रा सर के द्वारा हिंदी के विकास एवं प्रयोग पर सबका ध्यान आकृष्ट कराया गया और क्षेत्र में हिंदी की उत्तरोत्तर वृद्धि हेतु दिशा निर्देश दिए गए ।
इस तरह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन के साथ हिंदी पखवाड़ा 2025 का विधिवत् शुभारंभ समारोह संपन्न हुआ ।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!